Falgun Purnima: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानिए तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और उपाय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Falgun Purnima: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत और स्नान-दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन होलिका दहन और लक्ष्मी जयंती का त्योहार भी मनाया जाता है।

Falgun Purnima: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानिए तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और उपाय

वहीं पूर्णिमा तिथि का संबंध चंद्र देवता से माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं तिथि, पूजा मुहूर्त और उपाय…

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

वैदिक पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 06 मार्च को शाम 04 बजकर 16 मिनट पर होगी और इस तिथि का अंत 07 मार्च को शाम 06 बजकर 08 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार पर फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान 07 मार्च को होगा। इस दिन का संबंध होली से भी है। मतलब इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है।

स्नान-दान मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात:काल से ही स्नान-दान प्रारंभ हो जाते हैं। लेकिन इस 3 दिन 3 विशेष मुहूर्त बन रहे हैं। सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 01 मिनट से शुरू होकर सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। साथ ही इसके बाद अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

वहीं विजय मुहूर्त दोपहर में 02 बजकर 29 मिनट से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इन मुहूर्त में दान- स्नान किया जा सकता है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 07 मार्च को चंद्रोदय शाम 06 बजकर 18 मिनट पर होगा और चंद्रास्त 08 मार्च को सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर होगा।

उपाय

1- शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी इस दिन ही अवतरित हुई थी। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन- वैभव की प्राप्ति होती है।

2- फाल्गुन पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की पूजा जरूर करें, क्योंकि पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सौलह कलाओं के साथ आसमान में उदित रहता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *