Encounter in Punjab: पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर, जबरदस्त फायरिंग, 1 गैंगस्टर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter In Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Encounter in Punjab: पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। पटियाला पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक गैंगस्टर के करीबी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि पटियाला पुलिस व बदमाशों के बीच आज एक मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है जिस दौरान 1 आरोपी को 2 पिस्टलों सहित गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

पटियाला के एसएसपी ने बताया कि पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर के करीबी को धर दबोचा है, जिससे कि 2 पिस्टल भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन नाम के गैंगस्टर को पुलिस टीम पिछले काफी समय से फालो कर रही थी, जोकि मध्य प्रदेश से हथियार मंगवा कर पटियाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आज ब्रेजा गाड़ी में सवार उक्त गैंगस्टर को रुकने का इशारा किया तो इसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायर किए, जिस दौरान एक गोली इस गैंगस्टर की टांग में लगी, जिसके बाद उसे पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *