Jalandhar News: जालंधर के दबंग कालोनाइजर भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों की मार्केट पर निगम ने तीसरी बार की कार्ऱवाई, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश द्वारा शो काज नोटिस जारी करने के बाद आज ATP सुषमा दुग्गल ने अटारी बाजार में कालोनाइजर यश खन्ना उर्फ भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को गिराने का काम शुरू करवा दिया।

कालोनाइजर भोला खन्ना ने शहर के सबसे व्यस्त और संकरी गलियों में अवैध रूप से 50 से ज्यादा दुकानें बना दी। जिससे आसपास के दुकानदारों का रास्ता भी ब्लाक हो गया। इसे लेकर अटारी बाजार के कई दुकानदारों ने नगर निगम कमिश्नर से लेकर पंजाब सरकार से शिकायत की। ये शिकायत विधानसभा कमेटी में गई। जहां कमेटी ने जालंधर आकर मुआयना किया था।

इसके बाद तत्कालीन कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने भोला खन्ना की अवैध दुकानों का न केवल काम रुकवा दिया, बल्कि हथौड़े और हैल्टी चलवाकर छतें और दीवारे भी गिरवा दी। 20 अक्तूबर 2022 को निगम टीम ने यहां बड़ी कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

बावजूद इसके भोला खन्ना ने विधानसभा कमेटी और अफसरों की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए फिर से सभी दुकानों में छतें डलवा दी और सभी दुकानों का लगभग काम भी कंपलीट कर दिया। जिससे अटारी बाजार के दुकानदारों ने फिर कमिश्नर से शिकायत की। कमिश्नर के निर्देश पर एटीपी सुषमा दुग्गल ने इंस्पैक्टर सुखमिंदर शर्मा से रिपोर्ट तलब की।

इस सबके बीच कमिश्नर ने एटीपी सुषमा दुग्गल को नोटिस जारी कर दिया है। जिससे आज सुषमा दुग्गल ने निगम टीम के साथ भोला खन्ना की अवैध बनी दुकानों पर धावा बोला और दुकानों को तुड़वाने का काम शुरू करवाया। सुषमा दुग्गल ने कहा है कि भोला खन्ना के खिलाफ एफआईआर के लिए भी लिखेंगी।

ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *