Navjot Singh Sidhu: इस दिन जेल से बाहर आ सकते है नवजोत सिंह सिद्धू! कल होगा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को 26 जनवरी को रिहा नहीं किया गया था। तब से जेल प्रशासन इस पर चुप्पी साधे बैठा है। अब नवजोत सिंह सिद्धू कब रिहा होंगे, यह सवाल सभी के मन में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

26 जनवरी को रिहाई की उम्मीद टूटने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू एक साल की सजा पूरी करके ही बाहर आएंगे। सिद्धू 20 मई, 2022 को जेल गए, लेकिन उनकी रिहाई के लिए 19 मई, 2023 तक का इंतजार नहीं करना होगा। वे समय से डेढ़ महीने पहले बाहर आएंगे। यानी नवजोत सिंह सिद्धू अप्रैल के पहले हफ्ते ही बाहर आ सकते हैं।

एनडीपीएस और संघीय अपराधों के अलावा, सौंपे गए कार्य की प्रकृति और कैदियों के व्यवहार के आधार पर महीने में 4 से 5 दिनों की अनुमति दी जाती है। यानी इस छूट के बाद सिद्धू अप्रैल के पहले महीने सिद्धू बाहर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

आपको बता दें कि 1988 के रोडरेज मामले में नवजोत सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, सिद्धू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक शख्स की पिटाई की थी। इसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में सामने आया था कि शख्स की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *