Punjab News: जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सीबीआई (CBI) ने चंडीगढ़ के पूर्व एसएसपी (SSP) और जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। यह जानकारी सूत्रों से सामने आई है। सूत्रों से जानकरी मिली है कि चंडीगढ़ में SSP रहते हुए भ्रष्टाचार और अनाचरण के आरोपों में यह जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

सूत्रों के मुताबिक कुलदीप सिंह चहल के खिलाफ यह कार्रवाई राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के आदेश के तहत की गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि उनके चंडीगढ़ में एसएसपी रहने के दौरान भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के आरोपों की सीबीआई जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

आपको बता दे कि 2009 के बैच के IPS अफसर चहल ने 29 सितंबर, 2020 में SSP चंडीगढ़ का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह मोहाली के SSP थे। चंडीगढ़ से पंजाब रिपेट्रिएट होने के बाद कई दिनों तक उनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की गई थी। इसके बाद उन्हें DIG रैंक के तहत 21 जनवरी को जालंधर का कमिश्नर ऑफ पुलिस तैनात किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *