Punjab News: पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा मातृभाषा दिवस सम्बन्धी विधायकों के साथ विचार-चर्चा 7 फ़रवरी को

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मातृभाषा के बारे विधायकों को संवेदनशील बनाने का फ़ैसला किया है। विधान सभा के एक प्रवक्ता के अनुसार लोक महत्ता के विभिन्न मुद्दों पर विधायकों को संवेदनशील बनाने के लिए विधान सभा स्पीकर की तरफ से आरंभ की गयी मुहिम के तहत स. संधवां पंजाबी भाषा के बारे 7 फरवरी को विधान सभा सचिवालय में एक विचार-चर्चा रखी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

इसमें विधायकों, अधिकारियों और साहित्यकारों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार स. संधवां ने 21 फरवरी को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मद्देनज़र इस बार मातृभाषा को प्रफुल्लित करने के लिए यह विचार-चर्चा रखी है। इसके साथ ही राज्य की अदालतों में मातृभाषा पंजाबी को लागू करने सम्बन्धी भी विधायकों को संवेदनशील बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार की तरफ से भी मातृभाषा की अहमीयत के बारे लोगों को अवगत करवाने और पंजाबी को लागू करने सम्बन्धी मुहिम आरंभ की हुई है। इसके तहत नवंबर महीने को पंजाबी माह के तौर पर मनाया गया। इस माह के दौरान अमृतसर में एक राज्य स्तरीय समागम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फ़ैसला करते हुए राज्य भर में 21 फरवरी, 2023 तक सभी बोर्डों पर पंजाबी भाषा को प्रमुख प्राथमिकता देने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

कोई भी सरकारी, प्राईवेट या अन्य बोर्डों पर सबसे ऊपर पंजाबी भाषा लिखनी लाज़िमी होगी, इसके बाद कोई भी भाषा लिखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के बाद इन हुक्मों की पालना न करने पर जुर्माने किए जाएंगे। विधान सभा स्पीकर ने अदालतों में भी पंजाबी को लागू करवाने की महत्ता के बारे लामबंदी की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *