Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब में आए विदेश भेजने से नाम से लाखों ठगने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आ रहा है। यहां अमेरिका (America) भेजने का झांसा देकर 40 लाख रुपए की रकम हड़प ली है। इस मामले में थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने एक महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सुखविन्दर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव बाहोपुर, जिला जालंधर ने एस.एस.पी. कपूरथला नवनीत सिंह बैंस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा परविन्दर सिंह विदेश सैटल होना चाहता था।

इस दौरान उसकी संपर्क हरपिन्दर सिंह पुत्र चैंचल सिंह निवासी गांव लोहार, तरनतारन, मंगला सिंह उर्फ मल्ली पुत्र बलराज सिंह निवासी गांव मल्लियां, थाना करतारपुर, बलदीश कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी गांव राओवाली, जिला जालंधर तथा लफटेन सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव करमजीतपुर थाना सुल्तानपुर लोधी के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

उन्होंने उसके बेटे को अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपए में सौदा तय किया। उक्त आरोपियों ने उसको झांसा दिया कि जब उसका बेटा मैक्सिकों से अमेरिका पहुंच जाएगा, तभी उससे 40 लाख रुपए की रकम ली जाएगी। इसके बाद वह उसके बेटे को दिल्ली से मैक्सिको ले गए। जिसके बाद उसके बेटे ने उसको दिल्ली से फोन पर बताया कि उसको मैक्सिको से अमेरिका भेज दिया गया है।

इसके साथ ही उसके बेटे ने व्हाट्सएप पर बर्डिंग पास और एयर टिकटे भी भेजी। उसके बाद उसके पिता ने 40 लाख रुपए की रकम दे दी। बाद में उसका बेटा वापस गांव आ गया। उसने बताया कि उसको दिल्ली में एक लड़के तथा लड़की ने उक्त ट्रैवल एजैंटों के कहने पर अपने साथ दिल्ली स्थित एक कोठी में ले गए थे, जहां पर उसे धमकियां देते हुए अपने घर में फोन कर उसके मैक्सिको पहुंचने की बात कहने को मजबूर किया गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *