Boycott Patanjali – बाबा रामदेव को लगा झटका, पतंजलि का फिर से बॉयकॉट शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Boycott Patanjali – गत दिवस बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बाड़मेर में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ‘नमाज पढ़ो और हिंदू लड़कियों के साथ पाप करो, मुसलमानों को यही सिखाया जाता है।’ इसे लेकर मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं ने कड़ी नाराजगी जताई है।

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबा रामदेव पहले इस्लाम और सिरत का अध्ययन करें, उसके बाद फिर इस्लाम पर उंगली उठाए। वहीं देवबंदी उलेमा ने नाराज होकर बाबा रामदेव के प्रोडक्ट मुसलमानों से इस्तेमाल ना करने का भी कह दिया है देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ऐसे लोग धर्म गुरु कहलाने के लायक नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते तो देश के मुसलमानों से अपील है कि वे पतंजलि के सभी प्रोडक्ट का बायकॉट करें। वहीं सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा, बाबा रामदेव फर्जी बातें कर रहे हैं उनको इस्लाम के बारे में कुछ पता नहीं है।उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को कुरान शरीफ पढ़ना चाहिए उसके बाद बयान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामदेव बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 2024 के चुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए ये सब किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि मुसलमान गुनाह करता है तो उसे इस दुनिया में सजा मिलेगी और मरने के बाद भी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए।

वहीं योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा नमाज पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बाबा रामदेव का काम योग का है योग के लिए ही वह जाने जाते हैं उन्हें उस पर काम करना चाहिए इस तरह के बयान उन्हें नहीं देना चाहिए।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Leave a Comment