Income Tax Notice – नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की, इनकम टैक्स 1 करोड़, नहीं देना पड़ेगा टैक्स .. .

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Income Tax Notice – मुंबई से सटे कल्याण से एक अजीब सी खबर सामने आई है। हाउस कीपिंग और सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले एक शख्स को इनकम टैक्स ( Income Tax Notice) विभाग की ओर से 1 करोड़ 14 लाख रुपए का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पाकर सुरक्षा गार्ड तो हैरान रहा गया। उनका नाम चंद्रकांत वरक है।

Income Tax Notice, 1 crore notice to security guard, Kalyan News, Ajab Gajab News, Maharashtra News, Income Tax Department, OMG News, Trending News, सिक्योरिटी गार्ड को 1 करोड़ का नोटिस, कल्याण न्यूज, अजब गजब न्यूज, महाराष्ट्र न्यूज, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, ओएमजी न्यूज, ट्रेंडिंग न्यूज
Income tax (File Photo)

56 साल के चंद्रकात वरक का कहना है कि जितना टैक्स भरने को कहा जा रहा है उतने पैसे तो उन्होंने जिंदगी में बस टीवी में ही देखे हैं। यह नोटिस जब मिला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल जिस सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर यह मुसीबत आई है। उसकी कमाई इतनी है कि मुश्किल से ही उनका गुजारा हो पाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

कल्याण के जैन चॉल में रहने वाले 56 साल के चंद्रकांत वरक कभी सिक्योरिटी गार्ड की तो कभी हाउस कीपिंग या फिर कोरियर ब्वॉय के रूप में काम करके मुश्किल से महीने का 10 से 15 हजार रुपए ही कमा पाते है। परिवार में उनके अलावा उनकी एक बहन साथ रहती है। जब से उनके घर पर नोटिस आया है।

दोनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करे। चंद्रकांत वरक के पास यह Income Tax Notice 1 फरवरी के दिन काम से लौट कर आने के बाद मिला। इसको देखते ही उनके तो होश उड़ गए। जितने नोट कभी उन्होंने टीवी में देखे होंगे। उतने का टैक्स भरने का नोटिस उनके प्राण सुखाने के लिए काफी था।

ये भी पढ़ें: Income Tax News – इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

चंद्रकांत वरक इसे लेकर जब इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो वहां पता चला कि किसी ने उनके पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल करते हुए विदेशों में शॉपिंग की है साथ ही खरीददारी में टैक्स नहीं भरा है इसलिए नोटिस जारी हुआ है। विदेशों में शॉपिंग करने का पता चलते ही चंद्रकांत हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि वह कभी इस राज्य से बाहर नहीं गए तो विदेश में जाकर शॉपिंग कैसे कर सकते है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने मामले की जांच करने के साथ इससे छुटकारा दिलाने की गुजारिश की है। उनके हाल को देखते हुए विभाग ने पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी है। इसके बाद परिवार तब से कभी पुलिस थाने के तो कभी इनकम टैक्स के ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है।



















Leave a Comment