Black Hawk Helicopter Crash: अमेरिकी सेना का ‘Black Hawk’ हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Black Hawk Helicopter Crash: अमेरिका के अलबामा (Alabama) में सेना का ‘Black Hawk’ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार दोपहर अलबामा के हंट्सविले के पास राजमार्ग 53 पर हुई। मैडिसन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि घातक दुर्घटना बुधवार दोपहर अलबामा के हंट्सविले के पास बुरवेल रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। हंट्सविले इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने कहा कि दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कोई कार या पैदल यात्री घायल नहीं हुआ है। मैडिसन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक था।

सैन्य विमान की तरह इस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की भी जांच की जाएगी। इस हादसे को देखते हुए इलाके में ट्रैफिक रोक दिया गया है। बता दें कि इस हादसे के बारे में अभी नहीं बताया गया है कि इस दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे।



















Leave a Comment