Bihar News: जेल प्रशासन के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, बिगड़ी तबीयत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Bihar News: बिहार के गोपालगंज से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार गोपालगंज में एक कैदी ने मोबाइल निगल लिया है। बताया जा रहा है कि जेल चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कैदी मोबाइल ही निगल गया। जिसके बाद उसके पेट में भंयकर दर्द शुरू हो गया।

उसे शहर के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की एक्स-रे की तब पता चला कि उसके पेट में एक मोबाइल फोन है। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि उसने डर से मोबाइल फोन निगल गया है जिसकी वजह से उसके पेट में भयानक दर्द होने लगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

जिसके बाद मामला सामने आया। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कैदी के ईलाज के लिए डॉक्टरों की स्पेशल टीम का गठन किया जा रहा है। वहीं इस तरह का मामला सामने आने से जेल प्रशासन पर कई तरह से सवाल उठ रहे है, आखिर जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहा है।

कैदी का नाम कैशर अली है। वो नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफी गांव निवासी बाबू जान मियां का पुत्र बताया जा रहा है। गोपालगंज के चनावे के जेल में कैदी काफी समय से बंद है। जब उसे दर्द उठा तो जेल प्रशासन ने आनन-फानन में कैदी को सदर अस्पताल पहुंचाया।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *