Cylinder Blast News: सिलिंडर ब्लास्ट, दो महिलाएं जली जिंदा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आगरा। Cylinder Blast News: इस समय की दुखद खबर आगरा से आ रही है। मिली जानकरी के अनुसार आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की सुंदरवन कालोनी के एक घर में लग्न समारोह से पहले भीषण दुर्घटना हो गई। एक खाली मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे खाना बना रहे हलवाई के साथ साथ दो महिलाएं जिंदा जल गई।

जिसके बाद एक पल में सारी खुशियां मातम में बदल गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। आस पास के लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई। दुर्घटना से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

मिली जानकरी के अनुसार सुंदरवन कालोनी निवासी मदन कुमार के बेटे का लग्न समारोह था। घर में तैयारियां चल रही हैं। साथ के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। दोपहर को अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। पास में बैठीं शीला और लीला आग की चपेट में आ गईं।

हलवाई कैलाशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह पानी और रेत डालकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई। जिसके बाद आग में जली शीला और लीला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

Video: जालंधर लोकसभा उपचुनाव, क्या मायावती लड़ेंगी ???

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *