Fixed Deposit: अब इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fixed Deposit: आरबीआई (RBI) पिछले काफी समय से महंगाई को काबू करने और अंतरराष्ट्रीय दबाव को काबू करने के नीयत से लगातार नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा करता जा रहा है। नतीजा साफ है लोन महंगा होता जा रहा है और ईएमआई भी महंगी होती जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ बैंकों में जमा राशि पर ब्याज बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में एक के बाद एक बैंक अपने यहां जमा पर ब्याज दरें बढ़ाते जा रहे हैं।अब निजी क्षेत्र के बैंक येस बैंक (Yes Bank) ने भी अपने यहां जमा पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है। बैंक ने सावधि जमा या साधारण भाषा में लोग जिसे एफडी कहते हैं पर ब्याज दरें बढ़ाने की बात कही है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

बैंक ने 2 करोड़ से कम रकम वाली एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ने 0.25 बेसिस प्वाइंट से लेकर 0.50 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने कहा है कि नई दरें 21 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक ने बताया है कि 25 महीने वाली एफडी की दरों में बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि 36 महीने वाली एफडी पर 8 फीसद तक ब्याज दिया जाएगा। येस बैंक ने अपनी नई घोषित ब्याज दरों की सूची में बताया है कि 181 दिनों से लेकर 271 दिनों तक के जमा पर 5.75 फीसद के स्थान पर 6 फीसद की दर से ब्याज दिया जाएगा। बैंक ने 272 दिनों से लेकर एक साल तक के जमा पर 6.25 फीसद की ब्याज दर की घोषणा की है। यह दर पहले 6 फीसदी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *