NPS Rule Change: 1 अप्रैल से ​बदल जाएगा NPS से पैसा निकालने का नियम, जमा करने होंगे ये चार दस्तावेज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। NPS Rule Change: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पैसा निकालने के लिए नए नियम बनाए हैं। ये नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। अब एनपीएस से पैसा निकालने (NPS Withdrawal) के लिए कुछ दस्तावेजों को देना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

अगर एनपीएस सब्सक्राइबर इन डॉक्‍यूमेंट को अपलोड नहीं करते हैं तो वह NPS से पैसा नहीं निकाल पाएगा। अच्‍छी बात यह है कि इन दस्‍तावेजों को जमा कराने के लिए किसी ऑफिस में नहीं जाना होगा और यह काम ऑनलाइन हो जाएगा। पीएफआरडी द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि एनपीएस खाताधारकों को अब केवाईसी (NPS KYC) दस्तावेज देने ही होंगे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

पीएफआरडीए ने नोडल अधिकारियों और सब्सक्राइबरों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि दस्तावेज संबंधित सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) यूजर इंटरफेस पर अपलोड किए जाएं। अगर इन डॉक्‍यूमेंट्स में किसी तरह की गलती पाई जाती है तो नेशनल पेंशन स्‍कीम का पैसा रुक सकता है।

ये दस्तावेज करने होंगे जमा

सर्कुलर के अनुसार, सब्सक्राइबर और संबंधित नोडल अधिकारी,पीओपी और कॉर्पोरेट को यह सुनिश्चित करना होगा कि जरूरी चार दस्तावेज संबंधित सीआरए यूजर इंटरफेस पर अपलोड किए गए जाए। साथ ही जांचना होगा कि जो भी दस्तावेज अपलोड किए जाए, उनका प्रिंट क्लियर हो।

एनपीएस एक्जिट/निकासी फॉर्म
आईडी और एड्रेस प्रूफ
बैंक अकाउंट प्रूफ
PRAN कार्ड की कॉपी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *