Indian Army: आर्मी भर्ती रैली के लिए साल में सिर्फ एक बार मिलेगा मौका, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट समेत आ रहे हैं नए नियम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Army: भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाब किए गए है सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अब उम्मीदवार साल में सिर्फ एक बार ही भर्ती रैलियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इतना ही नहीं अब से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फिजिकल से पहले होगा।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में क्वालीफाई हुए कैंडिडेट्स का फिजिकल और मेडिकल एग्जाम बाद में होगा। जानकारी के मुताबिक  राजस्थान के उप महानिदेशक (भर्ती) ब्रिगेडियर जगदीप चौहान ने बताया कि उम्मीदवार इस साल से भर्ती रैलियों के लिए साल में सिर्फ एक बार आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी फिजिकल से पहले होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

हालांकि, अब तक पहले फिजिकल कराया जाता था। इसके बाद पास उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होता था। जगदीप चौहान ने बताया कि उम्मीदवारों को 16 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन करना होगा। इसके बाद वे भर्ती रैलियों के लिए साल में केवल एक बार आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

नई भर्ती प्रणाली के पहले चरण में भर्ती अधिसूचना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा, नतीजे और कॉल-अप शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और फिर फाइनल मेरोट लिस्ट जारी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *