डेली संवाद चंडीगढ़। Holi 2023: हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी कि दिनांक 6 मार्च को दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 07 मार्च को शाम 04 बजकर 39 मिनट तक होलिका दहन किया जाएगा।
इसके साथ ही होलिका दहन में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है, इस दिन दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में राशिनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
होलिका दहन में राशिनुसार करें इन चीजों का दान
1. मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को कपड़े के साथ-साथ गुड़ का दान करना चाहिए।
2. वृष राशि
वृष राशि वालों को होलिका दहन के दिन अन्न का दान और चमकीले कपड़ों का दान करना चाहिए।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को खड़े मूंग का दान और हरे कपड़े का दान करना चाहिए।
4. कर्क राशि
कर्क राशि वालों को चावल में मूंग दाल मिलाकर दान देना चाहिए।
5. सिंह राशि
सिंह राशि वालों को गेहूं और टॉर्च का दान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मंदिर में कपास का दान करना चाहिए।
7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों को होलिका दहन के दिन शक्कर और धनिया का दान करना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को लाल कपड़े और मसूर की दाल दान करना चाहिए।
9. धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को होलिका दहन के दिन पीले कपड़े में चना दाल बांधकर दान देना चाहिए।
10. मकर राशि
मकर राशि वालों जातकों को श्रीफल के साथ लोहे की वस्तु का दान करना चाहिए।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को खड़े उड़द को काले कपड़े में बांधकर दान देना चाहिए, साथ ही काले कंबल का दान करना चाहिए।
12. मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को होलिका दहन के दिन सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू