Holika Dahan 2023: होलिका दहन का जानिए समय, आपके शहर और राज्य में कब और किस दिन होलिका जलाना होगा शुभ

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 597 शब्द|📅 07 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holika Dahan 2023: होलिका दहन (Holika Dahan) जिसे छोटी होली भी लोग कहते हैं अबकी बार दो दिन मनाई जा रही है। देश के कुछ भागों में लोग होलिका दहन 6 मार्च को कर रहे हैं जबकि कुछ राज्यों और शहरों में लोग 7 मार्च मंगलवार को होलिका दहन कर रहे हैं।

Holika Dahan 2023: होलिका दहन का जानिए समय, आपके शहर और राज्य में कब और किस दिन होलिका जलाना होगा शुभ

 

इसमें एक मत यह भी है कि मंगलवार को होलिका नहीं जलायी जानी चाहिए इस बात को लेकर भी कुछ पंडितों और ज्योतिषियों में मतभेद है। आइए जानते हैं कि होलिका दहन आपके शहर में किस दिन और समय पर किया जाना पंचांग और शास्त्रों के अनुसार शुभ और मंगलकारी होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

राज्यों और शहरों में होलिका दहन का समय जानने से पहले यह जान लीजिए कि होलिका दहन के लिए शास्त्रीय मत क्या कहता है। दरअसल शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर सामान्य नियम यह है कि होलिकाग्नि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में भद्रा का त्याग करके किया जाना चाहिए। अगर पूर्णिमा तिथि में भद्रा पूरे समय व्याप्त रहे तब भद्रा मुख का त्याग करके भद्रा पुच्छ के समय में होलिका दहन करना चाहिए।

Holika Dahan 2023: होलिका दहन का जानिए समय, आपके शहर और राज्य में कब और किस दिन होलिका जलाना होगा शुभ

मूल रूप में होलिका दहन में शनि की बहन भद्रा से बचने की बात कही जाती है। पंचांग की गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च की शाम से हो चुका है और यह 7 मार्च मंगलवार को शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। हृषिकेश पंचांग के अनुसार भद्रा काल 6 मार्च को शाम 3 बजकर 56 मिनट से आरंभ हुआ है और यह 7 मार्च को सुबह 4 बजकर 48 मिनट व्याप्त रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

इसमें भद्रा पूंछ 6 मार्च की रात 12 बजकर 43 मिनट से रात 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगा इसके बाद भद्रा मुख लग जाएगा जो 2 बजकर 1 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक व्याप्त रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ समय आपके शहर में कब रहेगा आइए अब जान लेते हैं शहरों और राज्यों में होलिका दहन का समय

होलिका दहन का समय प्रमुख शहरों में

काशी में होलिका दहन का समय 6 मार्च रात 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट।
उज्जैल में होलिक दहन 6 मार्च की मध्य रात्रि में 12 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट
दिल्ली में होलिका दहन मुहूर्त 7 मार्च शाम 6:24 मिनट से 8:51 मिनट
मुंबई होलिका दहन 7 मार्च शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 52 मिनट
कोलकाता में होलिका दहन 7 मार्च शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक
पटना में होलिका दहन का समय 7 मार्च शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक
रांची में होलिका दहन का समय 7 मार्च शाम 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक
भोपाल में होलिका दहन का समय 7 मार्च शाम 6 बजकर 26 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *