Surya Dev Puja: सूर्य की पूजा से क्‍या-क्‍या मिलते है फल? पुराणों में बताया गया है महत्व

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 12 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Dev Puja: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव (Surya Dev) को पूजनीय स्थान प्राप्त है। कलयुग में सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं, जो रोजाना भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं। ऐसे में सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों के भाग्य में वृद्धि होती है। सूर्य देव को पिता, पुत्र, प्रसिद्धि, वैभव, यश, तेज, आरोग्यता, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति का कारक माना गया है।

Surya Dev Puja: सूर्य की पूजा से क्‍या-क्‍या मिलते है फल? पुराणों में बताया गया है महत्व

कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना लाभदायी माना गया है। सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा गया है और पंचदेव में सूर्य देव का विशेष स्थान होता है। भगवान सूर्य अकेले ऐसे देवता हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से दर्शन देते हैं, इसलिए सूर्य देव की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

पंडित इंद्रमणि घनस्याल के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब भी सूर्य देव की उपासना से कुष्ठ रोग से मुक्त हुए थे, इसलिए सूर्य देव की नियमित उपासना से समस्त कष्ट और रोग दूर होते हैं. आइये जानते हैं सूर्य की पूजा से क्या-क्या फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता माने जाते हैं। मुख्य रूप से पंच देवता में भगवान शिव, गणेश, विष्णु, दुर्गा और सूर्य शामिल हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

सूर्य देव को वेदों की जगत आत्मा, जीवनदाता, परब्रह्म जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। जिस प्रकार सभी देवताओं की पूजा-अर्चना का विशेष दिन निर्धारित है, उसी तरह भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन होता है। शास्त्रों में सूर्य देव के विशेष मंत्र बताए गए हैं। इन मंत्रों से सूर्य देव का महत्व और उपासना से फल प्राप्ति के बारे में जाना जा सकता है।

सूर्य देव का मंत्र

आरोग्यं भास्करादिच्छ्रयमिच्छेद्भहतानाशवान।
ईश्वराज्ज्ञानमन्विच्छेन्मोक्षमिच्छेज्जनार्दनात्।।
दुर्गादिभिस्तथा रक्षां भैरवाद्यैस्तु दुर्गमम्
विद्यासारं सरस्वत्या लक्ष्म्या चैश्र्ववर्धनम्।।
पार्वत्या चैव सौभाग्यं शच्या कल्याणसंततिम्।
स्कन्दात् प्रजाभिवृद्धिं च सर्वं चैव कल्याणसंततिम्।।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *