डेली संवाद, चंडीगढ़। Chaitra Navratri 2023 Day 2: 30 मार्च 2023 यानी नवमी तक मां दुर्गा की घर-घर में पूजा होगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि 9 दिन तक मां दुर्गा के भक्त देवी की भक्ति में लीन रहते हैं। नवरात्रि के 9 दिन बहुत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है इन दिनों में भक्तों की हर इच्छा पूरी करने मां धरती पर आती हैं और शत्रुओं का नाश करती हैं आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में इंटरनेट सुविधा को लेकर गृह विभाग ने जारी किए नए आदेश
चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी (Maa Bharamacharini) की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। श्वेत वस्त्र धारण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी एक हाथ में जप माला और दूसरे में कमंडल धारण करती हैं। वे बहुत ही शांत और सरल स्वाभाव की माता हैं। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले अपने पथ पर अडिग रहते हैं। वे अपने लक्ष्य से भटकते नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप में पाने के लिए हजारों वर्षों तक कठोर तप किया, उस दौरान जो उनका स्वरूप था, वही मां ब्रह्मचारिणी कहलाती हैं। ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या हैं। ब्रह्मचारिणी अर्थात तप की चारिणी-तप का आचरण करने वाली। मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी का है।
मां ब्रह्मचारिणी पूजा मुहूर्त (Maa Bharamacharini Pooja Muhurat)
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि का प्रारंभ 22 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट से हुआ है और यह तिथि आज 23 मार्च को शाम 06 बजकर 20 मिनट तक है। आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और इंद्र योग बना हुआ है। ये दोनों योग पूरे दिन और रात हैं। आज रेवती नक्षत्र में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।
मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र (Maa Bharamacharini Mantra)
पूजा मंत्र: ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः
बीज मंत्र: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
प्रार्थना मंत्र: दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू