Durga Ashtami Upay: महाअष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Durga Ashtami Upay: इस समय मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि चल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के रूप में जाना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है।

 

इस साल 28 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन जप, अनुष्ठान व पूजा पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। माता रानी के इस स्वरूप की पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही सभी तरह की बीमारी से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा जीवन में तरक्की के लिए इस दिन कुछ विशेष भी करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…

महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां अंबे आपके सभी कष्टों को दूर करके मनोकामना पूरी करेंगी।

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां अंबे को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता रानी जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने Instagram पर LIVE होकर लगा ली फांसी, देखें VIDEO

महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोजन कराने के बाद उनकी जरूरत की कोई भी लाल रंग की चीज भेंट करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा आप पर बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीपक जलाएं। इसके बाद उनकी परिक्रमा भी करें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, देखें

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ #bhagwantmann #cmmann #punjabnews #bhagwantmaanupdates




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar