Rehan Ahmed: रेहान अहमद ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए वनडे और टेस्ट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाला बना पुरुष खिलाड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rehan Ahmed: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले रेहान अहमद (Rehan Ahmed) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 18 वर्षीय रेहान इंग्लैंड के लिए वनडे डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 18 वर्ष और 205 दिन के आयु में इंग्लैंड के लिए वनडे डेब्यू किया हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इससे पहले इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी रेहान के नाम है। उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 18 वर्ष और 126 दिन के आयु में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने उस टेस्ट मैच में 7 विकेट लिए थे और 11 रन बनाया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

रेहान अहमद ने इंग्‍लैंड के लिए सबसे कम उम्र में वनडे डेब्‍यू किया। उन्‍होंने बेन होलियोक का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 19 साल और 195 दिन की उम्र में वनडे डेब्‍यू किया था। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सैम करन इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 20 साल और 21 दिन की उम्र में इंग्‍लैंड के लिए वनडे डेब्‍यू किया था। इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड वनडे डेब्‍यू करने वाले देश के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *