India Vs Australia: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ IND-AUS के बीच टेस्ट मैच देखने पहुंचे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद। India Vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border–Gavaskar Trophy) का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे। पीएम मोदी ने विशेष रथ से स्टेडियम का निरीक्षण भी किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

भारत चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है। आज से आखिरी मैच खेला जा रहा है। मैच से पहले पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की। पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने विशेष रथ से स्टेडियम का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मैच देखने पहुंचे। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी स्टेडियम से राजभवन जाएंगे। यहां से वे दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *