WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद। WTC Final: भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंच गई है। क्राइस्टचर्च टेस्ट में श्रीलंका की रोमांचक हार ने उसे WTC फाइनल की टिकट दिला दी है। क्राइस्टचर्च टेस्ट के पांचवें दिन अंतिम पलों में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया। यहां केन विलियमसन ने नाबाद 121 रन जड़कर कीवी टीम को नामुमकिन जीत दिलाई।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में श्रीलंका की टीम के पास मौका था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर WTC फाइनल में जगह बना सके. लंकाई खिलाड़ियों ने इसके लिए इस सीरीज के पहले मैच में जी-तोड़ मेहनत भी की लेकिन एकदम आखिरी लम्हों में वह यह टेस्ट हार गई और उसका WTC फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी थी। यहां दूसरी टीम के लिए भारत और श्रीलंका के बीच रेस थी। भारत अगर 3-1 से ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हरा देती तो वह सीधे-सीधे WTC फाइनल में पहुंच जाती लेकिन चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है यानी भारतीय टीम यह सीरीज 2-1 से ही जीत पाएगी। ऐसे में भारतीय टीम WTC फाइनल के लिए श्रीलंका और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के भरोसे थी।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *