Operation Amritpal: हरियाणा से भी बच निकला अमृतपाल: नेपाल बॉर्डर पर लगाए पोस्टर, अमृतपाल पंजाब में बना रहा था टेरेर फैक्टरी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश लगातार जारी है। पुलिस द्वारा उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और अलग अलग जगहों पर दबिश की जा रही है। अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर पंजाब के बाद हरियाणा से भी निकल गया है। उत्तराखंड में होने की संभाबना जताई जा रही है।

इसी के साथ ही अब तीनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गयी है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब अमृतपाल नेपाल भागने की फ़िराक में है इसी को लेकर अब पुलिस ने उसको देश से बाहर भाग निकलने से रोकने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर रूपईडीहा समेत बहराइच के सभी एस एस बी बॉर्डर चेकपोस्ट पर अमृतपाल सिंह व उसके दो साथियों के पोस्टर लगा दिए है।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

इसी के साथ ही एक न्य खुलासा यह भी हुआ है कि अमृतपाल पंजाब में टेरेर फैक्टरी बना रहा था। उसने अपने गांव जल्लूपुर में फायरिंग रेंज बनाई हुई थी। जहां वह युवकों को हथियारों की ट्रेनिंग देता था। गोरखा बाबा जो पायल एरिया से पकड़ा है उसके मोबाइल से यह सारा खुलासा हुआ है। मोबाइल में नौजवानों को ट्रेनिंग देने की वीडियो सामने आई है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

यह भी जानकारी मिली है कि इन सबको ट्रेनिंग पूर्व फौजी द्वारा दी जाती है। गोरखा बाबा पूर्व फौजियों को इन युवकों से मिलाता था। पुलिस ने ट्रेनिंग देने के केस में 2 पूर्व सैनिकों 19 सिख बटालियन से रिटायर्ड वरिंदर सिंह और थर्ड आर्म्ड पंजाब के तलविंदर की पहचान की। पुलिस ने दोनों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, अमृतपाल ने पंजाब आते ही ऐसे विवादित पूर्व सैनिकों को ढूंढना शुरू कर दिया था।

Video- पंजाब को तबाह करने की फिराक में 6 देशों में फैले 9 ग्रुप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *