Jalandhar News: सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक, किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने डेरे में बनने वाले श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मुलाकात भी की।

ये भी पढ़ें: कट्टर इमानदार सरकार के अफसर अवैध होटल पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई

इस दौरान भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में बनने वाले श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए 108 संत निरंजन दास को 25 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। उनके साथ पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, सांसद संत बलवीर सिंह सींचेवाल, विधायक करतारपुर बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से विश्वास दिलाते हुए कहा कि इसके लिए रिसर्च सेंटर के लिए चाहे 100 करोड़, चाहे 500 करोड़ लगे, लगाएंगे। इस रिसर्च सेंटर में वर्ल्ड लेवल की पढ़ाई होगी। रिसर्च सेंटर बच्चे पी.एच.डी. करेंगे। पी.एच.डी. करने के बाद बच्चे श्री गुरु रविदास की वाणी देश के हर कोने-कोने में पहुंचाएंगे।

VIDEO- राहुल गांधी की सांसदी खत्म, क्या अब जेल जाएंगे?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *