BJP: भाजपा से निलंबित विधायक के खिलाफ केस दर्ज, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। BJP: निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। टी राजा सिंह पर 29, जनवरी, 2023 को मुंबई में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार दादर पुलिस ने टी राजा के खिलाफ 27 मार्च को आईपीसी की धारा 153 A 1 (A) के तहत मामला दर्ज किया है।

T. Raja Singh
T. Raja Singh
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

दरअसल 29 जनवरी को दादर में विशाल हिंदू जन आक्रोश मोर्चा निकला था, जो बाद में सभा में तब्दील हो गया था। मोर्चे में लव जिहाद और लैंड जिहाद को मुद्दा बनाते हुए घोषणा और नारेबाजी की गई थी। इस सभा में वक्ता के तौर पर टी राजा सिंह को आमंत्रित किया गया था। ये पहला मौका नहीं है जब तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह की और से भड़काऊ भाषण दिया गया हो।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

हाल ही में उनके नफरती भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की रहाता तहसील में एक जनसभा में सिंह के भाषण का था। इस दौरान सिंह ने कहा था कि “जो कोई भी हिंदुओं के खिलाफ बोलेगा, हम उसे नहीं बख्शेंगे।”

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *