Kamda Ekadashi 2023: कामदा एकादशी के दिन इस विधि से करें पूजा, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 01 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kamda Ekadashi 2023: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि को कामदा एकदाशी है। ये दिनांक 01 अप्रैल दिन शनिवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को सभी पापों और राक्षस योनि से मुक्ति मिलती है। ये दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए बहुत खास है। इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए व्रत रखा जाता है।

Ekadashi 2023
Ekadashi 2023

ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन जो भी व्रत रखता है सकी सभी पारिवारिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। कामदा एकादशी रामनवमी के बाद की पहली एकादशी मानी जाती है। कामदा एकादशी मनुष्य के जीवन के सभी कष्टों को दूर करने वाली और मन वांछित फल देने वाली कहीं जाती है। इस एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से भी जानते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

कामदा एकदाशी शुभ मुहूर्त

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिनांक 1 अप्रैल को सुबह 01 बजकर 58 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 2 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

पूजा करने की विधि

इस एकदाशी के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा करनी चाहिए।
व्रत से एक दिन पहले दिन में एक बार भोजन करने के बाद सभी भक्तों को पूजा करनी चाहिए।
कामदा एकदाशी के दिन पवित्र नदी में स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और व्रत संकल्प लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

इस दिन कथा सुनने का विशेष महत्व है।
वहीं द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए।
फिर व्रत का पारण करना चाहिए।

इस दिन का महत्व

कामदा एकादशी के दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु की पूजा करता है, व्रत रखता है, उसे सबी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस एकदाशी की कथा भगवान कृष्ण ने पांडव पुत्र धर्मराज युद्धिष्ठिर को सुनाया था। इस दिन पूजा करने से भूत-पिशाच से भी मुक्ति मिलती है।

VIDEO- पंजाब में कब होगा नगर निगम चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *