Som Pradosh Vrat 2023: अप्रैल महीने में एक नहीं बल्कि दो सोम प्रदोष व्रत, करें भगवान शिव की पूजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 03 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Som Pradosh Vrat 2023: भगवान शिवजी की पूजा के लिए सोमवार के साथ ही प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन को बहुत ही खास माना गया है। हर महीने दो बार (शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष) त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत पड़ती है। अगर सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़े तो इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।

Som Pradosh Vrat
Som Pradosh Vrat
ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव प्रसन्न होकर प्रदोष काल में नृत्य करते हैं। इसलिए प्रदोष व्रत में प्रदोष काल या सायंकाल में शिवजी की पूजा का महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में भी प्रदोष व्रत के व्रत और पूजन की महिमा के बारे में बताया गया है। इस दिन किए पूजा-व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को संकटों से मुक्ति के साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

अप्रैल महीने में दो सोम प्रदोष व्रत

अप्रैल का महीना शिवजी की पूजा के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत पड़ेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में एक नहीं बल्कि दो सोम प्रदोष व्रत पड़ेंगे। पहला सोम प्रदोष व्रत सोमवार, 3 अप्रैल 2023 को होगा और दूसरा सोम प्रदोष व्रत सोमवार 17 अप्रैल को होगा। ऐसे में अप्रैल के महीने में शिव पूजन से भक्तों को दोगुना लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

सोमवार 3 अप्रैल 2023 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शाम 06:40 से 08:58 का समय शुभ है। इसके बाद अप्रैल में दूसरा सोम प्रदोष व्रत सोमवार, 17 अप्रैल को होगा। यह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होगी। इस दिन पूजा के लिए शाम 05:57 से 07:32 तक का समय शुभ रहेगा।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *