Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें यह काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 05 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hanuman Jayanti 2023: एक दिन के बाद हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का त्योहार है। ये हर साल चैत्र माह जके शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती दिनांक 06 अप्रैल दिन गुरुवार को है।

Hanuman Jayanti 2023
Hanuman Jayanti 2023

इस दिन जो व्यक्ति हनुमान जी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते है, उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। चैत्र पूर्णिमा तिथि को मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्म त्रेता युग में हुआ था। हनुमान जी रुद्रावतार हैं। उनकी पूजा करने से भगवान शिव और प्रभु राम दोनों ही प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी का जन्म भगवान राम की सेवा करने के लिए हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

उन्होंने श्रीराम नाम की महिमा से पूरे संसार को अवगत कराया। हनुमान जयंती के अवसर पर वीर बजरंगबली की पूजा की जाती है। उनको प्रसन्न करने के लिए प्रिय भोग, फूल या अन्य सामग्री अर्पित करते हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से बल, बुद्धि, विद्या आदि की प्राप्ति होती है।

हनुमान जयंती पर क्या न करें

1. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनके प्रभु श्रीराम की सेवा जरूरी है। ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान जयंती के दिन भगवान राम की उपेक्षा या अपमान न करें। इससे हनुमान जी क्रोधित होंगे। आप उनकी कितनी भी पूजा कर लें, वे प्रसन्न नहीं हो सकते।

2. हनुमान जयंती के दिन किसी भी बंदर को परेशान न करें। हनुमान जी इस कुल से आते हैं।

3. महिलाएं हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं, लेकिन उनकी मूर्ति को न छूएं। इसके पीछे कारण यह माना जाता है कि वे ब्रह्मचारी हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी

4. महिलाएं पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ न करें। इसकी मनाही है।

5. हनुमान जयंती का व्रत रखते हैं तो इस दिन आप नमक का सेवन न करें। मीठे भोजन से पारण करना चाहिए।

6. हनुमान जयंती के दिन मांस, मछली, अंडा, लहसुन, प्याज आदि जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

7. हनुमान जी की पूजा में पंचामृत और चरणामृत का विधान नहीं है। पूजा के समय इनका उपयोग न करें।

ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *