Hanuman Jayanti 2023: आज मनाई जा रही है हनुमान जंयती, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें बजरंगबली की पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 06 Apr 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hanuman Jayanti 2023: अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से आशीर्वाद मिलता है और संकटमोचन की कृपा से सभी संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हुआ था।

Hanuman Jayanti 2023
Hanuman Jayanti 2023

इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा उपासना से न केवल समस्याओं का अंत होता है, बल्कि मनचाहे फल की प्राप्ति भी होती है। राम भक्त हनुमान की महिमा अपरंपार है। उनकी शक्ति का कोई पैमाना नहीं है। दुख और मुसीबत की घड़ी में महाबली हनुमान का ध्यान हर समस्या का समाधान कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा-उपासना करने का विधान है। इनकी पूजा से जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। इस दिन विशेष प्रयोग करके ग्रहों को भी शांत कर सकते हैं। शिक्षा, विवाह के मामले में सफलता और कर्ज-मुकदमे से मुक्ति के लिए भी ये दिन विशेष है।

हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त

शुभ का मुहूर्त- सुबह 06.06 से 07.40 मिनट तक
चर का मुहूर्त- सुबह 10.49 से दोपहर 12.24 तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.59 से से दोपहर 12.49 तक
लाभ का मुहूर्त- दोपहर 12.24 से दोपहर 01.58 तक
सायंकालमुहूर्त- शाम 05.07 से शाम 06.41 तक
रात्रि मुहूर्त- शाम 06.42 से रात 08.07 तक

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को लेकर आई बड़ी खबर, कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम

बजरंगबली को अर्पित करें ये चीजें

हनुमान जंयती के दिन हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उन्हें लेप लगाएं। ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और कुंडली में कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी को लाल रंग का फूल और गुड़हल का फूल अर्पित करने से आने वाले संकटों का नाश होता है।

भगवान हनुमान को क्यों कहा जाता है बजरंगबली?

पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी का शरीर व्रज के समान बलवान है, वे कंधे पर जनेऊ, सिर पर स्वर्ण मुकुट और हाथ में गदा धारण किए होते हैं। अत्यंत महाबली होने के कारण उन्हें बजरंगबली कहा जाता है। बजरंग का अर्थ है केसरी रंग और बली का अर्थ होता है शक्तिशाली या बलवान।

VIDEO- AAP में शामिल होने के बाद Ex MLA सुशील रिंकू ने कही बड़ी बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *