Eid-ul-Fitr 2023: जाने कब है ईद, इसलिए शव्वाल महीने के पहले दिन मनाते हैं ईद उल फितर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Eid-ul-Fitr 2023: ईद रमजान (Eid Ramzan) महीने के अंतिम दिन चांद देखकर अगले दिन शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना नौवां महीना है। इसी महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और पूरे एक महीने तक अल्लाह की इबादत करते हैं और इस महीने के अंतिम दिन जब चांद दिखता है।

Eid-ul-Fitr 2023
Eid-ul-Fitr 2023

इसके अगले दिन शव्वाल महीने के पहले दिन सुबह-सुबह ईद की नमाज अदा की जाती है और फिर सभी एक दूसरे को ईद की बधाई दी जाती है। मुस्लिम धर्म में ईद को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। शव्वाल का महीना जैसे-जैसे करीब आ रहा है अकीदतमंद यह जानना चाह रहे हैं कि ईद इस साल कब मनायी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अमूमन अरब में जिस दिन ईद मनाते हैं उसके अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाते हैं। इस साल ऐसा माना जा रहा है कि 20 और 21 अप्रैल को अरब में ईद मनाया जाएगा। ऐसे में ईद का त्योहार भारत में 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। क्योंकि इस बात की उम्मीद की जा रही है कि 21 अप्रैल को मुबारक चांद के दीदार होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के इस शहर में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

पाकिस्तान में जहां अरब देशों के साथ 23 मार्च से रोजा शुरू हुआ था वहां भी इस साल 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। अगर भारत में 22 अप्रैल को ईद मनाई जाती है तो इस साल भारत में 29 रोजे ही रखे जाएंगे जबकि पाकिस्तान में 30 रोजे रखे जाएंगे। क्योंकि भारत में पाकिस्तान के एक दिन बाद यानी 24 मार्च से रोजा शुरू हुआ था।

VIDEO- JALANDHAR BY POLL। Ex MLA सुरिंदर चौधरी ने छोड़ा चाची का साथ?















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *