डेली संवाद, पंजाब। Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) का कल 95 की उम्र में निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी कल दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गांव बादल में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव
जिस स्थान पर प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया जाना है, वह बादल परिवार का पुश्तैनी बाग है, जो बादल गांव की लंबी सड़क पर स्थित है।इसके लिए मुक्तसर जिले में आने वाले उनके पैतृक गांव बादल में करीब 2 एकड़ में खड़ा किन्नू का बाग उखाड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
दरअसल, बादल गांव के शमशान घाट में जगह कम होने के कारण पूर्व CM का संस्कार उनके अपने खेत में करने का फैसला लिया गया। बता दें कि 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था।