डेली संवाद, श्री कीरतपुर साहिब। Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) की अस्थियां आज श्री कीरतपुर साहिब में विसर्जित कर दी गई हैं। अकाली दल के प्रधान और सुखबीर सिंह बादल परिवार सहित उनकी अस्थियां लेकर बादल गांव से श्री कीरतपुर साहिब पहुंचे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
यहां उनकी अस्थियां विसर्जित की। घर से निकलने से पहले बादल परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों ने अकाल पुरख वाहेगुर जी के चरणों में दुआ की। आपको बता दे कि सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन 25 अप्रैल को हुआ था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
95 साल के प्रकाश बादल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 27 अप्रैल को प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में किया गया था।