Punjab News: नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क रिश्वत लेता गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Vigilance Bureau arrests MC Building Inspector पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान नगर निगम लुधियाना में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविन्दर सिंह गुरी को दो किश्तों में 6000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। विशाल रामपाल का अब नगर निगम अमृतसर में तबादला हो गया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाजिमों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी हैबोवाल, लुधियाना ने दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने उसकी जायदाद की ऐनओसी जारी करने के एवज में दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर 6000 रुपए लिए हैं।

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने इस एवज में 15,000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी। लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इसकी शिकायत कई गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

शिकायत में लगाए दोषों की जांच की और रिश्वत की माँग करने और रिश्वत लेने के लिए दोषी पाये जाने के उपरांत नगर निगम लुधियाना के उपरोक्त मुलाजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *