Coronavirus Latest Update: देश में कोरोना के मामलों में आई कमी, पिछले 24 घंटो में सिर्फ 7,533 मामले आए सामने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coronavirus Latest Update: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 7,533 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,410 से घटकर 53,852 हो गई है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से 44 और मरीजों की मौत के बाद इस वायरस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या में इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक , देश में इस वक्त 53,852 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

इस वायरस का इलाज चल रहा है। उपचाराधीन रोगियों की यह संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है। इसके साथ ही भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 4,43,47,024 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *