Jalandhar By Poll: ‘आप’ की तरफ से मीटिंगों का सिलसिला जारी, सोफी पिंड में मिला भरपूर समर्थन

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से किये जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान मीटिंगों का दौर लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को हलका जालंधर कैंट के अधीन गाँव सोफी में एक मीटिंग की गई। मीटिंग दौरान जालंधर उपचुनाव को ले कर किये जा रहे चुनाव प्रचार और लोगों की तरफ से बड़े स्तर पर मिल रहे समर्थन को ले कर पार्टी वर्करों और गाँववासियों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ स्टेट सचिव राजविन्दर कौर थियाड़ा की अगुवायी में हुई मीटिंग के दौरान पार्टी नेताओं और वर्करों का गाँववासियों की तरफ से स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। गाँव वासियों ने होने वाले उपचुनाव के लिए’आप’उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर के साथ जिताने का वादा किया।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने मीटिंग दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इमानदार सोच और नीयत साफ़ हो तो सभी काम संभव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सूबा में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद मान सरकार ने वह सभी काम केवल एक साल में ही करके दिखा दिए, जो काम पिछली निकम्मी सरकारें दशको दौरान भी नहीं कर सकी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अब यह जान चुके हैं कि आम आदमी पार्टी की कट्टर इमानदार सरकार ही पंजाब सूबे को ख़ुशहाल बना सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

थियाड़ा ने मीटिंग के दौरान अपने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों में’आप’उम्मीदवार को जिताने के लिए ख़ासा उत्साह है। हमें पूरी उम्मीद है कि जालंधर हलके के बुद्धिमान लोग अपने वोट का गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे और अपना वोट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शुशील कुमार रिंकू को ही देंगे। इस मौके पर चेयरमैन मंगल सिंह, यूथ विंग प्रधान गुरिन्दर सिंह शेरगिल, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, विधायक बलवीर पन्नू और रजनीश दहिया समेत बड़ी संख्या में गाँववासी उपस्थित थे।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *