Jalandhar By Poll: आप की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं का आप में शामिल होना लगातार जारी, बड़ी संख्या में जालंधर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ का दामन थामा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आप में शामिल होना जारी है। रविवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी को उस वक़्त बड़ा बल मिला जब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

पार्टी में शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप की नीतियों और मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का भी दावा किया।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। बरसट ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी और मेहनत से राज्य का कल्याण करने में विश्वास रखने वाले सभी लोगों का आप में स्वागत है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में मंगल दास, वेद प्रकाश, रोहित भगत बिल्ला, विक्की बराड़, बलविंदर खड़क, गौरव, सुरिंदर भगत, करनोल कुमार, नरेश भगत, सोनू बराड़ ,विनोद भगत, रौशन लाल, हरभजन सिंह, यशपॉल,शम्मी कौशल, शम्मी भगत, मंथन, चेतन भगत, दिशू, अरुण सहित कई अन्य समर्थक शामिल थे।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *