Twitter: ट्विटर पर अब न्यूज़ पढ़ने के लिए देने होंगे पैसे, Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Twitter: ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा एक बड़ा बदलाव किया गया है। एलन मस्क ने मीडिया प्रकाशकों के लिए घोषणा की है कि ट्विटर अब मीडिया प्रकाशकों को अगले महीने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लेख पढ़ने के लिए उपयोगकर्ताओं से शुल्क लेने की अनुमति देगा। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस नए फीचर को एक मई से लागू कर दिया जाएगा। शनिवार को ही एलन मस्क ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को एक क्लिक के साथ प्रति लेख के आधार पर यूजर्स को चार्ज करने की अनुमति देगा। यह उन उपयोगकर्ताओं को सक्षम बनाता है, जो मंथली सब्सक्रिप्शन नहीं ले रखे हैं और प्रति लेख अधिक कीमत का भुगतान करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

एलन मस्क ने नई घोषणा को मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए जीत बताया। मस्क ने कहा, “अगले से महीने शुरू होने वाला है, यह प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को प्रति लेख के आधार पर उपयोगकर्ताओं से शुल्क लेने की अनुमति देगा। इससे पहले, एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले साल के बाद कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 प्रतिशत की कटौती करेगा।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *