Vastu Tips: इन छोटी-छोटी चीजों का खास रखें ख्याल, वरना हमेशा रहेंगे कर्ज में डूबे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Vastu Tips: कई बार व्यक्ति के जीवन में ऐसी मुश्किलें आती है, जिससे बाहर निकलना बहुत कठिन हो जाता है। कई बार तो वास्तु दोष होने के कारण ये सारी परेशानियां होती है, जिसका हमें पता नहीं चल पाता है। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने और घर में रखी हर एक चीज का बहुत ही खास महत्व है।

Vastu Tips
Vastu Tips
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

कभी-कभी गलत स्थान पर हम कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे घर में नकारात्मकता का संचार होने लग जाता है। अब ऐसे में वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनका आपको खास ख्याल रखना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इन वास्तु टिप्स को जरूर करें फॉलो

  1. वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देता है। इसे हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए लेकिन आप इसे उत्तर या उत्तर- पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
  2.  वास्तु शास्त्र के अनुसार , घर के मुख्य द्वार पर कभी भी शू स्टैंड नही रखना चाहिए। अगर आपके पास जगह नहीं है, तो आप इसे पश्चिम दिशा में रख सकते हैं और इसे हमेशा ढककर ही रखें।
  3. वास्तु के हिसाब से कभी भी उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए, उत्तर दिशा में सिर करके सोने से नींद अच्छी नहीं आती है और इसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है और व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ने लग जाता है।
  4. घर में घड़ियां हमेशा दीवार पर पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में दीवार घड़ी लगाने से नए अवसर की प्राप्ति होती है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी घर में बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। इससे आपके सभी काम रुक सकते हैं और व्यक्ति को कभी किसी काम में सफलता नहीं मिलती है। दीवार पर हरे रंग की घड़ियां लगाने से बचें।
  5. घर की नेमप्लेट हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेमप्लेट लगाने से व्यक्ति को नए अवसर की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव भी पड़ता ।
  6. वास्तु शास्त्र में दक्षिण और पश्चिम दिशा की दीवारों के साथ फर्नीचर जरूर रखें। जबकि उत्तर और पूर्व दिशा में हल्का फर्नीचर रखना चाहिए। घर में धातु के फर्नीचर रखने से बचना चाहिए।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *