Jyeshtha Month Upay: ज्येष्ठ माह में किए इन उपायों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, दोगुना बढ़ती है पैसों की आमदन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 16 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Jyeshtha Month Upay: ज्येष्ठ (Jyeshtha) का महीना शुरु हो चुका है। हिंदू धर्म में यह महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। सूर्य की ज्येष्ठता के कारण इस महीने को ज्येष्ठ कहा जाता है। इसी वजह से इस महीने में जल के संरक्षण का भी विशेष महत्व होता है।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

कहते है कि इस महीने में सूर्य और वरुण देव की पूजा शुभ फलदायी होती है। यह भी कहा जाता है कि ज्येष्ठ के महीने में कुछ नियमों का पालन करने व कुछ विशेष कार्यों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और उनके आशीर्वाद से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती। इस महीने आप कुछ उपाय करके भी सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा पा सकते हैं।

ज्येष्ठ माह में करे इन चीजों का दान

  • ज्येष्ठ के महीने में तिल का दान करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उस व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
  • ज्येष्ठ के महीने में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोज पशु-पक्षियों को दाना डालना चाहिए और गाय को चारा खिलाना चाहिए।
  • जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उन्हें ज्येष्ठ के महीने में इसके दोष से मुक्ति पाने के तांबा, गुड का दान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
  • ज्येष्ठ के महीने में सूर्यदेव की रौशनी सबसे तेज होती है इस महीने सूर्यदेव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
  • ज्येष्ठ के महीने में असहाय लोगों के लिए पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। इससे जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और धन लाभ भी होता है।
  • ज्येष्ठ के महीने में मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक गर्मी के कारण अधिक मसालेदार भोजन से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
  • ज्येष्ठ के महीने में दिन में सोना नुकसानदायक होता है। कहते है कि इससे व्यक्ति को स्वास्थ सबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *