PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PKSNY के लाभार्थियों की संख्या हो रही कम, लिस्ट से हटाए जा रहे इन लोगों के नाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 30 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के तहत सरकार प्रतिवर्ष 6000 रुपये दो-दो हजार की 3 किस्तों में देशभर में मौजूद किसानों ट्रांसफर करती है।

पिछले कुछ समय से पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या में तेजी से कमी देखने को मिली है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर किस कारण लाभार्थियों की संख्या में गिरावट आई है।

क्यों घट रही है पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या?

पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या घटने के पीछे का कारण भूलेखों का सत्यापन होना है। इस कारण बड़ी संख्या में अपात्र किसानों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

सरकार को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से पीएम किसान योजना का फायदा ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने भूलेखों का सत्यापन कराने का फैसला किया है। उन लोगों को सूची से बाहर किया जा रहा है, जो अपात्र है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

पीएम किसान की 14 वीं किस्त जून में जारी होनी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से इसके लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सरकार अब तक पीएम किसान योजना की 13 किस्त जारी कर चुकी हैं और किसानों को 14वी किस्त पाने के लिए KYC कराना जरूरी है।

कैसे कराएं e-KYC?

इसके लिए आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
इसके आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
फिर E-KYC के ऑप्शन पर जाएं।
इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC हो जाएगी।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *