Jalandhar By Poll: हमने पंजाब में भ्रष्टाचार और माफिया खत्म किया, पिछली सरकारें उन्हें संरक्षण देती थी – CM मान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को हल्का नकोदर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील की। नकोदर में मुख्यमंत्री ने बिलगा से लेकर नूरमहल तक रोड शो किया।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कई जगहों पर लोगों की भीड़ को संबोधित किया और कहा कि पंजाब में हमने सरकार बनाने के बाद सबसे पहले सरकारी अस्पतालों और सरकारी स्कूलों को सुधारना शुरू किया। पंजाब में अब दिल्ली की तरह वर्ल्ड क्लास स्कूल बन रहे हैं। आने वाले दिनों में कई स्कूल ऑफ एमिनेंस बनकर तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

शिक्षा की तरह ही हमारी सरकार ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की भी ‌शुरुआत की है। सरकार बनने के मात्र एक साल के भीतर ही हमने पंजाब में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए। आज और 80 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया है। अब पंजाब में कुल 580 मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं। इन मोहल्ला क्लीनिकों में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों के मुफ्त इलाज हो चुके हैं और 5 लाख से ज्यादा लोगों के मुफ्त जांच हुए हैं।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मात्र एक साल में पंजाब के 28000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद हमने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही 25000 सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकालने की घोषणा की। आने वाले दिनों में पंजाब के नौजवानों के भविष्य के लिए और भी बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की रिक्तियां निकालेंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब से पूरी तरह भ्रष्टाचार और माफिया को खत्म कर दिया है। पिछले एक साल में हमने सैकड़ों भ्रष्ट अफसरों, कर्मचारियों और नेताओं पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में लैंड माफिया, सैंड माफिया, केवल माफिया और ड्रग्स माफिया का बोलबाला था क्योंकि सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण देते थे। हमने सभी तरह के माफियाओं को पंजाब से खत्म किया और एक पारदर्शी शासन की स्थापना की।

मुख्यमंत्री ने जालंधर के लोगों से ‘आप’ उमीदवार को जिताने की अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव से भाजपा और कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन सुशील रिंकू के जीतने से हमारा हौसला बढ़ेगा, जिसके बाद हम और मेहनत व लगन से पंजाब के लोगों के लिए काम करेंगे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *