Punjab News: पंजाब में विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई, GST के ज्वाइंट डायरैक्टर के खिलाफ केस दर्ज, जालंधर के कई ट्रांसपोर्टर, उद्योगपति और ट्रैडर्स निशाने पर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जीएसटी (GST) के ज्वाइंट डायरैक्टर वीके विरदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि वीके विरदी उर्फ बलबीर कुमार विरदी ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इससे पहले विरदी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

पंजाब सरकार के निर्देशों पर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत विजिलेंस ने ज्वाइंट डायरेक्टर, जी.एस.टी., आबकारी विभाग के बलबीर कुमार बिरदी पर आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अधिकारी को आय से अधिक सम्पत्ति होने आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने 1 अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2020 तक जांच के समय दौरान 5,12,51,688.37 रुपए खर्च किए जबकि उसकी आमदन 2,08,84,863.37 रुपए है। गहराई से जांच करने के बाद उक्त अधिकारी पर कार्रवाई की गई। अधिकारी बलबीर कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

इस संबंधी विजिलेंस ने थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया है। जांच दौरान यह सामने आया है कि बलबीर कुमार और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों ने कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों की मिलीभगत से जी.एस.टी. में घपला किया था। इस मामले में अगली जांच जारी है।

नीटू शटरांवाला हो गया कंगाल, रो रोकर बुरा हाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *