Hemkunt Sahib Yatra: श्री हेमकुंड साहिब यात्रा आज से शुरू, आर्मी के जवानों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चमोली। Hemkunt Sahib Yatra: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आज से शुरू हो गई है। तकरीबन 7 महीनों के बाद श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले हैं। फूलों, रंग बिरंगी लाइटों व सजावटी कपड़ों से दरबार को सजाया गया है। आर्मी के जवानों की कड़ी मेहनत के बाद आज बैंड व फूलों की वर्षा के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित भी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद

श्रद्धालुओं की शोभायात्रा सुबह 4 बजे गोबिंद धाम से निकली और श्री हेमकुंड साहिब पहुंची। स्नान कर दर्शन किए। सुबह 10.30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहुंचते ही सुखमनी साहिब का पाठ शुरू हुआ। पाठ के बाद कीर्तन शुरू हुआ। संगत के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है।

यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए इंडियन आर्मी के जवानों ने दिन रात मेहनत की है। 15 फीट से अधिक ऊंची बर्फ की चादर में रास्ता बनाया गया। हर साल सर्दियों में बर्फबारी शुरू होने से पहले हिमालय की पहाड़ियों में बने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। 6 से 7 महीनों तक यह कपाट बंद रखे जाते हैं। फिलहाल, 2023 की यह यात्रा आज से शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा तक रास्ता बनाने के लिए 418 इंजीनियरिंग कोर के जवान जुटे हुए थे। सैनिकों ने अटलाकोटी ग्लेशियर से बर्फ काटी, आस्था पथ से बर्फ हटाई। हालांकि इस बार अप्रैल महीने के अंत तक बर्फबारी होती रही। जिसके चलते सैनिकों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

प्रशासन ने संगत को सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं। गौरतलब है कि खराब मौसम और अत्यधिक ठंड के कारण यात्रियों को सांस की तकलीफ के साथ चलते समय सबसे ऊपर रहने की सख्त मनाही है और संगत को दर्शन के बाद वापस लौटना होगा।

VIDEO- क्या सच में 2000 का नोट बंद हो रहा है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *