Aaj Ka Rashifal 02 June: जानिए आज का राशिफल, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 June: ज्योतिष गणना में राशिफल का अपना अलग ही महत्व है। राशिफल के अनुसार, आज यानी 02 जून 2023, शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। वहीं, कुछ जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। तो आइए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं, कैसा रहेंगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से निजात मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। रात्रि के समय पसंदीदा भोजन का आनंद लेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन जातक का ऊर्जावान रहने वाला है। आज जातक अधिकतर समय परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे। परिवार की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। दिन के अंत में सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य के लिए चिंतित रह सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं का प्लान बना सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन जातक भावनात्मक नजरिया रखेंगे। अनावश्यक कार्यों में धन और ऊर्जा नष्ट कर सकते हैं। आज कोई निकट का व्यक्ति जातक के साथ विश्वासघात कर सकता है, जिससे मन दुखी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। सर्दी जुकाम से ग्रसित होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन जातक अपना समय आलस में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर न होने के कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। बड़े भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक वर्ग आज कार्य में नीरसता महसूस करेंगे। धन व्यय अधिक करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। खानपान में संयम बरतें, अन्यथा पेट खराब, उल्टी दस्त होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन जातक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। खानपान का ध्यान रखें। दिन के अंत में शारीरिक थकान रहेगी। पैरो-घुटनों में दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन जातक प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करेंगे। जातक के आस-पास आज नकारात्मक वातावरण का माहौल रहेगा। पड़ोसी के साथ कोई नया विवाद जन्म ले सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में शीघ्र निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पेट में दर्द की शिकायत रह सकती है। जातक को सलाह दी जाती है कि सुबह जल्दी उठ कर नियमित व्यायाम करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन जातक अस्त-व्यस्त रहने वाला है। मन में एक समय पर अधिक विचारों का जन्म होगा। मानसिक अशांति व्याप्त रहेगी। आज आप जरूरी कार्य को छोड़ व्यर्थ के कार्यों में रुचि लेंगे। पुराने मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। माता से विवाद हो सकता हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में नई योजना आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नोकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आंखों में दर्द या जलन हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किंतु दिन के अंत तक जातक तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन में नकारात्मक ख्यालों के आने के कारण भय व्याप्त रहेगा। सलाह दी जाती है की आध्यात्म के प्रति झुकाव रखें। कार्य क्षेत्र पर काम का बोझ अधिक रहेगा। मौसमी बीमारी के कारण सेहत पर प्रभाव पड़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन जातक के लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है। प्रातः से ही मन प्रसन्न रहेगा। नए सौदे हाथ आएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी सराहना करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग है। बच्चो की इच्छा की पूर्ति करेंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना दिया हुआ धन वापस आएगा। कार्यस्थल पर भी नई योजना क्रियान्वित होगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कोई पुराने मित्र से आकस्मिक मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, समय पर पौष्टिक आहार लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन जातक का चिंतामय रहने वाला है। जातक भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जल्दबाजी में कार्य करने के कारण महत्वपूर्ण कार्य समय पर नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को रोजगार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। मध्यान्ह के बाद आकस्मिक यात्रा के योग है। आकस्मिक वाहन खराब हो सकता है, जिससे तनाव महसूस होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में नोकझोंक रहेगी।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *