Punjab News: भाजपा नेताओं ने पेश किया मोदी सरकार के 9 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि 2004 से 2014 तक प्रतिदिन भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे थे। विश्व में भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में स्थापित हो चुकी थी।

उस समय देश की जनता ने निर्णायक व एतिहासिक फैसला कर 2014 में पूर्ण बहुमत से देश की सत्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को सौंपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की अपेक्षाओं तथा आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास किया। जिसके चलते 2019 में एक बार फिर दोबारा देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को देश की कमान सौंपी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते नौ वर्षों में विश्व में भारत की पहचान स्थापित की और आज विश्व के सभी देश भारत की सलाह के बिना कोई कार्य नहीं करते। मोहाली भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव विशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभालने के समय देश की संसद की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर देश की जनता से वादा किया था कि समाज की पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुँचाया जाएगा, जो आज पूरा किया जा रहा है।

गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर लोक सभा में बड़े-बड़े काम किए गए हैं। नए विकसित भरता का निर्माण किया जा रहा है। वीते नौ वर्षों में नए एम्स बने हैं, नए अस्पताल बने हैं, यूनिवर्सिटीयां बनी है, कॉलेज खोले जा रहे हैं, उद्योग बने हैं, फ़ूड पार्क बने हैं, नेशनल हाइवे बने हैं, ब्रिज बने हैं, कई कोरिडोर बने हैं, सुरंगें बनीं हैं, वंदे भारत रेलगाड़ियाँ चली हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफलतम वर्ष देश को विश्वगुरु व विश्वशक्ति बनाने, जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को ख़त्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित करने के रहे हैं। आज सारा विश्व कहता है कि 21वीं सदी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाले भारत की सदी है।

मोदी सरकार के बीते नौ वर्ष समावेशी प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने सभी नागरिकों के लिए समानता और अवसरों के सृजन की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ रही है। बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण तथा भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के ‘अपना परिवार, अपना विकास’ की नीति को दरकिनार कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ की कहानी लिखी है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *