Punjab News: डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग बारे मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में नये नियुक्त 25 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

केबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना चाहिए जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोज़गार दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में नौजवानों के लिए रोज़गार के और मौके पैदा करेगी।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

केबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लोकहित में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाकर समाज के कल्याण में योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक रमेश कुमार गैंटा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के डायरेक्टर जसप्रीत सिंह और सुपरिडेंट अमरजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *