Accident News: सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई लोग घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित सरकारी पनबस की बस पुल के पिलर से टकरा गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इस बस में करीब 70 सवारियां बताई जा रही है। जिनमें से 15-20 घायल हो गई है, जबकि ड्राइवर की जांघ पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस को तेज रफ़्तार से चला रहा था जिस कारण बस का पटा टूट गया और बस बेकाबू होकर पिलर से टकरा गयी और हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ

बता दे कि बस फ़िरोज़पुर से पटियाला की तरफ जा रही थी। आप पास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था और वहीं ड्राइवर का कहना है कि कोई बस में खराबी आने से यह हादसा हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनका इलाज चल रहा है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *