Punjab News: बस चलाते समय मोबाइल फोन सुनकर यात्रियों को खतरे में डालता ड्राईवर पकड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के तहत गठित किए गए “मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड” ने सरकारी बसों से डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए हैं।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गंगानगर (राजस्थान) के बस स्टैंड पर बीती रात चैकिंग के दौरान पंजाब रोडवेज़ चंडीगढ़ की बस नंबर पीबी-65 एडी 2125 से करीब 20 लीटर डीज़ल चोरी करते ड्राईवर अरविंदर सिंह को रंगेहाथों पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसी तरह नाहन (हिमाचल प्रदेश) में चैकिंग के दौरान तरन तारन डिपो की बस नंबर पीबी-02 डीआर 2798 के कंडक्टर हरपाल सिंह को टिकट चोरी के मामले में रिपोर्ट किया गया है। उसने यात्रियों से 98 रुपये लिए लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सरहिंद पुल पर चैकिंग के दौरान मोगा डिपो की बस नंबर पीबी-04-एई 1999 को निर्धारित रूट से अन्य रूट पर चलने के लिए रिपोर्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके इलावा बस चलाते समय मोबाइल फोन सुनने के मामले में भी ड्राईवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में चैकिंग के दौरान पीआरटीसी लुधियाना डिपो की बस नंबर पीबी-10-एफएफ 3936 का ड्राईवर विनोद कुमार बस चलाते समय फोन सुनता पाया गया, जो सीधे तौर पर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *