Punjab News: कंवरवीर सिंह टोहरा के नेतृत्व में दर्जनों नौजवान युवा मोर्चा में हुए शामिल

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश का नौजवान आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के देशहित्त में लिए गए ठोस व निर्णायक फैसलों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और भारत की विकास गाथा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने को तैयार हैं।

इन शब्दों का प्रगटावा भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा ने जारी पानी प्रेस विज्ञप्ति में कहे। इस अवसर पर कंवरवीर टोहरा के साथ प्रदेश महामंत्री आभास शाकिर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक कपूर, गौतम अरोड़ा. युवा मोर्चा बटाला जिलाध्यक्ष पारस बांबा, प्रदेश सचिव आशु अंबा, तरुण जोशी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज विशाल मेहता आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि आज जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौजवानों को देश में रोक कर उन्हें नई दिशा दिखा कर उन्हें मेक इन इंडिया बनाने के उनके सपने को पूरा करने का उद्देश्य देकर विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप्स के माध्यम से देश में रोक कर देश की तरक्की के नए आयाम लिख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

देश की नौजवान शक्ति देश में रह कर विकास की नई गाथाएं लिख रही है। बीते नौ साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक हैं। नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। देश में ना सिर्फ आर्थिक विकास की गति बढ़ी है, बल्कि युवाओं के लिए करोड़ों नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

इस अवधि के दौरान, देश के बुनियादी ढांचे में जबरदस्त विकास हुआ है और दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता 30 मई से 30 जून तक संपर्क अभियान चलाएगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक लेकर जाएंगें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महा जनसंपर्क अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेंगें तथा अपनी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा व तनदेही से निभाएंगें।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *